Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू विधायक का महादेव मंदिर में हाईवोल्टेज ड्रामा, जल चढ़ाने के जिद्द पर अड़े रहे विधायक…

अपने करतूतों से सुर्ख़ियों में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक ने आज फिर एक कारनामा कर डाला। विधायक आज अपने ही सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया।  दरअसल कोरोना को लेकर सरकार के आदेश के बाद भागलपुर के तमाम मंदिरों में ताला लगा दिया गया है।

लेकिन जदयू विधायक गोपाल मंडल बरारी गंगा घाट से जल भर कर बूढ़ानाथ पैदल काँवर यात्रा में पहुंचे। जब मंदिर का ताला लगा देखा तो पंडित पर भड़क उठे।  और अनाप सनाप बोल डाला। यही नहीं वहां पहुँचे जोक्स थाना के ASI   को भी गाली गलौज कर डाला।

कहा आज  पूजा करने आये है नहीं तो चढ़ कर मारते। सिंगल स्टार हो इतना बोलते हो पहचानते नही हो हमको। ASI  सरेआम विधायक के सामने हांठ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आये। इस दौरान गोपाल मंडल ने यह भी कहा की उनसे बड़ा और कोई नेता नहीं है वो आने वाले समय में पुरे देश पर राज करेंगे।

राहुल कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर…

 

Related posts

पीएम की अपील पर सीएम नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर जाहिर की प्रतिबद्धता…

Bihar Now

पूर्णिया से पप्पू यादव जीते, अधिकारिक घोषणा बाकी… बक्सर से RJD के सुधाकर सिंह फिर आगे …

Bihar Now

Big Breaking : अभी अभी ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत,2 की हालत गंभीर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो