Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन से यात्रा के दौरान उतरने के क्रम में दो सगी बहनों की हुई गिरकर मौत

बेगूसराय के तेघरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से दलसिंहसराय स्टेशन पढ़ाई करने को ले जाने के दौरान बुधवार को रांची-जयनगर एक्सप्रेस से उतरने के दौरान दो सगी बहनों की प्लेटफाॅर्म पर गिरने से मौत हो गईं । जानकारी के अनुसार मृतक दोनों बहनो की पहचान बेगूसराय जिला अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित बगरस वार्ड संख्या तीन निवासी श्याम बिहारी महतो की पुत्री मौसम कुमारी(23)व रजनी कुमारी (20) के रूप में हुई है ।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें दलसिंहसराय के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 के पास स्थित एक निजी आइटीआइ में प्रतिदिन पढ़ने आती थी । बुधवार को भी दोनों बहन तेघरा स्टेशन पर रांची-जयनगर एक्सप्रेस में सवार तो हुईं लेकिन यह पढ़ाई करने को ले ट्रेन की यात्रा उसके जीवन की अंतिम यात्रा में बदल गई। बुधवार को तेघरा रेलवे स्टेशन से दलसिंहसराय जाने को ले ट्रेन में सवार हो गयी।

ट्रेन खुलते ही उक्त दोनों बहनों ने गाड़ी में पहले से सवार यात्रियों से दलसिंहसराय उतरने की बात बताई जिस दौरान यात्रियों ने उसे बताया गया कि यह ट्रेन दलसिंहसराय नहीं रुकती है। जिस बात की जानकारी पाते ही दोनों बहनें ने चलती ट्रेन में ही उतरने का फैसला किया और चलती ट्रेन से दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर उतरने का प्रयास करने लगीं। जिससे ट्रेन की गति के साथ दोनों प्लेटफॉर्म पर गिर गईं। प्लेटफॉर्म पर गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी। एक बहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी बहन की मौत अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

मृतक की पहचान होते ही उक्त दोनों बहनों की लाश बगरस गांव पहुँचते ही घर में कोहराम मच गया एवं घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव के महिला एवं पुरुष जमा हो मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ा रहे थे।

Related posts

नीतीश सरकार का “गुंडा” ADM ! … सवाल पूछने पर पत्रकारों के साथ मारपीट…

Bihar Now

Mobile Pokies Free Signup Bonus

Bihar Now

मनोज झा के ठाकुरों वाले कविता पर‌ बिहार में जबरदस्त उबाल !… RJD विधायक के बाद वरिष्ठ वकील मणिभूषण सेंगर ने दिया करारा जवाब… राजपूत समाज को एकत्र होकर विरोध करने की अपील की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो