Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

आकर्षण का केंद्र बना 120 फीट का ताजिया…

बेगूसराय : गढपुरा प्रखंड क्षेत्र के कोरैय पंचायत में मुहर्रम मेला को ले बनाया गया120 फिट का ताजिया लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा जिस मेला का विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया शंभू झा, सरपंच रामनरेश सिंह ताजिया निर्माणकर्ता मोहम्मद इब्राहिम समेत अन्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.जानकारी के अनुसार हिंदू मुस्लिम एकता मंच के बैनर तले आयोजित मोहर्रम मेला में बुधवार को बनाए गए 120 फीट ऊंचाई वाले ताजिए को देखने को ले जहां क्षेत्र से लाखों की संख्या में लोग एकत्रित हुए वहीं आयोजन समिति के द्वारा विभिन्न कमेटियों के खिलाड़ियों को अपनी अपनी कलाओं को प्रदर्शित कर कंपटीशन कराया गया.बताते चलें कि मुहर्रम पर्व संपन्न होने के बाद बुधवार को कोरैय पंचायत के भंगहा टोल के समीप ताजिया मेला का आयोजन किया गया.इसमें बनाए गए 120 फीट का ताजिया आकर्षण का केंद्र था.यह ताजिया मोहम्मद इब्राहिम के द्वारा बनाया गया.उक्त मेला में बेगूसराय जिला के विभिन्न जगहों के अलावा समस्तीपुर, दरभंगा, खगड़िया जिला के विभिन्न जगहों के खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे.जिन्होंने तलवारबाजी, बाना, लाठी, झरनी का बेहतरीन खेल दिखाया.बताते चले कि मोहम्मद इब्राहिम के द्वारा 3 सालों से इस तरह का ताजिया बनाया जा रहा है तथा मेला का आयोजन हो रहा है . 120 फीट का ताजिया निर्माण करने में हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा सहयोग किया जाता है . मौके पर चितरंजन कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह मोहम्मद जहीर धनिया नाथो धुनिया, तैयब अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

 

Related posts

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का फिर विवादित बयान,कहा – मानसिक गुलामी का रास्ता, शोषण का स्थल है मंदिर …

Bihar Now

“स्वास्थ्य मंत्री ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख लिए, फ्लैट खरीदा”, PK बोले- BJP वाले कंबल ओढ़कर घी पीते हैं…

Bihar Now

Big Breaking: मुजफ्फरपुर के बाद बेतिया में रेप के बाद युवती को जिंदा जलाने की कोशिश..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो