Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

ट्रेलर आउट : रिश्ते के मर्म को प्रदर्शित करने वाली है प्रदीप सिंह की गौरव झा और देव सिंह स्टारर फिल्म देवरानी जेठानी 2…

दिवाली के अवसर पर आज एक नाजुक रिश्ते के मर्म को प्रस्तुत करने वाली कहानी पर बनी भोजपुरी के मशहूर निर्देशक प्रदीप सिंह की अपकमिंग फिल्म देवरानी जेठानी 2 का धांसू ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म में गौरव झा, देव सिंह, अंजना सिंह और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं, जिनकी अदाकारी ट्रेलर में उभर कर सामने आई है।

फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक अजय कुमार झा हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। मगर उससे पहले इंटर10 रंगीला पर रिलीज इस फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी है। जिसको लेकर प्रदीप सिंह का कहना है कि यह तो महज ट्रेलर है, पूरी पिक्चर जब रिलीज होगी, तो दर्शकों को मनोरंजन का पूरा डोज मिलेगा।

लिंक : https://youtu.be/OO6eL7DNxVQ?feature=shared

Enterr10 टेलीविजन प्रा. लिमिटेड प्रेजेंट व वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन प्रेजें फिल्म देवरानी जेठानी 2 के ट्रेलर का रन टाइम 4 मिनट 33 सेकेंड है। शंख के उद्घोष के साथ फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है और फिर देवरानी जेठानी के फ्रेम में झगड़ा इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलता। फिल्म में अयोध्या निवास की कहानी है, जिसमें दो भाई रहते हैं और एक की शादी गांव की लड़की से होती है। जबकि दूसरे की शादी शहर की लड़की से होती है।

फिर शुरू होता है कलह और हो जाता है घर का बंटवारा। इस दौरान देवरानी और जेठानी के बीच की नोक झोंक के बीच आता है ट्विस्ट, जो फिल्म को एक रोचक मोड़ देता है। वह ट्वीट क्या है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी लेकिन उससे पहले हम बता दें की फिल्म का स्क्रीन प्ले बेहद शानदार है। इसके संवाद और संगीत किसी के भी दिलों में उतरने वाले हैं।

आपको बता दें कि फिल्म देवरानी जेठानी 2 के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव,मुन्ना दुबे व शेखर मधुर हैं। छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला नाजिर सेख और मारधाड़ श्रवण कुमार का है। कार्यकारी निर्माता अनवर बिरानी व कमल यादव और पी.आर.ओ. रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में अंजना सिंह, गौरव झा, अरोरा, ललित उपाध्याय और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं…

Related posts

करण जौहर, सलमान खान की फिल्मों को बिहार में नहीं होने देंगे रिलीज,8 दिनों के अंदर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की CBI जांच करवाए सरकार – पप्पू यादव

Bihar Now

BJP विधायक को दूसरे ‘बीजेपी’ विधायक के बेटे का खुला चैलेंज !… “विधायक का बेटा हूं, FIR से डरने वाला नहीं… Accidental विधायक हैं मुरारी मोहन झा” …

Bihar Now

अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, इफ्तार कराकर लूट…’ RJD ने पोस्टर के जरिए CM नीतीश कुमार पर बोला हमला

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो