Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तीसरी बार मोदी सरकार !… 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी !…

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है और तीसरी बार सत्ता बनाने जा रहा है. नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और समय भी मुकर्रर हो गया है. सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून की शाम को हो सकता है.

इसे लेकर तैयारियों पर मंथन तेज हो गया है. नए मंत्रिमंडल में चेहरों को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत और बैठकों का दौर भी तेज हो गया है. संभव है कि दो-तीन दिन में नामों को फाइनल कर लिया जाएगा.

दिल्ली में आज शाम 4 बजे एनडीए की बैठक बुलाई गई है. इसमें जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य नेता शामिल होंगे. एनडीए के सहयोगियों से बातचीत के बाद बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. इसमें सरकार के ग और शपथ ग्रहण की रूपरेखा पर चर्चा होगी.

जदयू प्रमुख नीतीश कुमार बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं. चंद्रबाबू नायडू भी दोपहर तक दिल्ली पहुंच सकते हैं.

बता दें कि 2019 के नतीजों के 7 दिन बाद पीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह समारोह आयोजित हुआ था. 2014 में जब एनडीए सरकार बनी थी तब 10 दिन बाद मोदी ने पीएम पद की शपथ ग्रहण की थी. इस बार नतीजे आने के बाद 4 दिन बाद यानी 8 जून को शपथ ग्रहण की तैयारी होने की खबर है…

Related posts

देश के ‘टॉयलेट मैन’ को मिला पद्मविभूषण, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को मिला पद्मश्री… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई व शुभकामनाएं…

Bihar Now

Recommended New Pokies Online

Bihar Now

दिल्ली सरकार ने UGC के नियमों की अनदेखी की, सवालों के घेरे में दिल्ली टीचर्स विश्विद्यालय के पहले कुलपति का चयन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो