Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का चार्जशीट में नाम आने के बाद CBI कोर्ट में आज पहली बार होगी सुनवाई ….

लैंड फॉर जॉब केस में सीबीआई द्वारा दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम आने के बाद आज पहली बार अदालत में सुनवाई होगी।

इस मामले की सुनवाई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में की जाएगी। इससे पहले 3 जुलाई को सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। इसमें तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल किया गया..

दरअसल, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सुनवाई होगी। हालांकि, इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सशरीर पेश होने का आदेश नहीं दिया गया है। इस लिहाजा उनके पेश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में तेजस्वी यादव के वकील कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव के अलावा राजद सुप्रीमों लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 17 नामजद अभियुक्त हैं। इन पर रेलवे में नौकरी देने की एवज में कुछ लोगों से ओने-पोने दाम पर जमीन लेने का आरोप है। हालांकि, इस मामले में पहले ही लालू और राबड़ी जमानत पर बाहर हैं…

बता दें कि यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। लालू पर आरोप है कि उनके रेल मंत्री रहते हुए नियमों की अनदेखी कर कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई। इसके लिए कोई भर्ती नोटिफिकेशन निकाला गया था। साथ ही जिन लोगों को नौकरी दी गई उनसे लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना, मुंबई समेत अन्य शहरों में बेशकीमती जमीन लिखवाई गई।

Related posts

RJD नेता की महिला ने की जबरदस्त पिटाई, छेड़ख़ानी से‌ परेशान होकर महिला ने उठाई कदम …

Bihar Now

#Resignmangalpandey… स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का मांगा जा रहा इस्तीफा… ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड..

Bihar Now

अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ करने वाले के विरुद्ध करेगें सहरसा में उग्र आंदोलन: उदय नारयण चौधरी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो