Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक, पहली बार बिना मोबाइल के मीटिंग में शामिल हुए तमाम MLA…

बिहार में मानसून सत्र की शुरुआत होते ही राजनीतिक फिजाएं  बदली बदली सी नजर आ रही है… जहां एक और विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं सरकार अपने तमाम विधायकों पर भी सियासी शिकंजा कस रही है .. महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद अब तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक हो रही है ….

5 देशरत्न मार्ग स्थित डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में राजद के तमाम विधायक शामिल हैं। जिसमें आगामी विधानसभा सत्र को लेकर सरकार का पक्ष रखने की रणनिती बनेगी। किस तरह से विपक्षी पार्टी बीजेपी को जवाब देना है। इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि बैठक में शामिल होने वाले विधायकों के पास मोबाइल नहीं है..

राजद विधायक की बैठक में शामिल होने वाले विधायकों का मोबाइल गेट के बाहर ही जमा करा लिया गया है। वही कई विधायकों ने अपना मोबाइल गाड़ी के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी को देकर बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी आवास में दाखिल हुए। इस बैठक में तेजस्वी यादव के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद हैं

Related posts

“जातिय जनगणना पर केंद्र का ऐतिहासिक निर्णय, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को मिला राष्ट्रीय समर्थन” …

Bihar Now

पटना के थाने में शराब पार्टी.. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल… ये कैसी शराबबंदी ?…

Bihar Now

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने किया नामांकन, कहा – बिहार की जनता इस बार नौजवानों को आगे बढ़ाने का ले लिया है संकल्प..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो