Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा : बीजेपी किसान मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हो गई है.्इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए..

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा देश मे स्वतंत्रता के बाद पहली बार किसान हितैषी सरकार जो स्वामीनाथन समिति के सिद्धांतों को अपनाने का कार्य कर रही है और दूसरी ओर बिपक्ष सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है।आज एम एस पी को 70%तक बढ़ाने का कार्य सरकार द्वारा किया गया।एक समय देश मे अन्न की किल्लत था सरकार को अमेरिका से मदद लेना पड़ा आज अन्न का भंडार पड़ा हुआ है यह सोच तभी उजागर हुआ जब सरकार 2014 में बनी।

आज देश के माता एवं बहना गैस पर भोजन बना रही है और स्वास्थ्य लाभ ले रही है वही दूसरे ओर कुछ लोग जनसंख्या वृद्धि में लगे हुए है।सरकार के एक आह्वान पर करोड़ों लोग सब्सिडी छोड़ने का कार्य किया।आजादी के बाद कोई सरकार पशुधन पर कार्य नहीं किया लेकिन मोदी सरकार 2014 में विभाग ही बना दिया।

अपने संबोधन में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा आजादी के बाद मोदी ने जितना किसान हितैषी कार्य किए न भूतो न भविष्यति,मंत्री ने कहा कि सिर्फ APMC के माध्यम से ही समान नहीं बेचेंगे बल्कि दुनिया के किसी कोने में बेच सकते है।किसानों के आमदनी इस टर्म में दुगुनी होगी सरकार दृढ सांकल्पित है।हम अपने हिसाब से समान बेचेंगे msp जिस अनुसार बढ़ाया जा रहा है।कोंग्रेस जितना कृषि ऋण माफ की उससे ज्यादा बीजेपी किसानों को दे दी।अब 3000 किसानों के पेंशन को व्यवस्था की गई है जिसमे 2 लाख 42 हजार किसानों पंजीकरण अभी तक हो चुका है।आज किसानों के आय तब बढ़ेगा जब जड़ी बूटियों की खेती होगी 75 हजार हेक्टेयर में जड़ी बूटियां की खेती हो रही है 90 %तक सब्सिडी सरकार के द्वारा दिया जा रहा है।सिचाई में बिजली के लिए अलग से फिडर लगाया जा रहा है नरेंद्र मोदी के आने के बाद सीमा सुरक्षित हुआ है कोई भी आँख उठाकर नहीं देख सकता भारत की ओर अब ,विदेश नीति मजबूत हुआ है ।विरोधी को गलबान घाटी में जो जवाब दिए उसका याद दुनिया करेगी।आज भारत के कोई आँख उठाकर नहीं आँख मिलाकर बात करे ।

Related posts

टेस्ट सीरीज जीत के बाद रोहतास पहुंचे आकाशदीप ने अपने परदादा निशान सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण… जगह-जगह फूल माला से क्रिकेटर आकाशदीप का हुआ भव्य स्वागत…

Bihar Now

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का किया लोकार्पण, बोले मुख्यमंत्री नीतीश – पांचवें की जरूरत नहीं पड़ेगी…

Bihar Now

पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा की अंत्येष्टि के दौरान हुई मिसफायर मामले में सरकार से दोषी को माफ करने का आग्रह

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो