Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में दर्दनाक हादसा… वज्रपात से दो बच्चों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल… घर में मचा कोहराम…

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा:-बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव मे आज मंगलवार की सुबह आंधी, तूफान एवं तेज बारिशके दौरान वज्रपात की चपेट मे आने से दो किशोर की मौत हो गयी।एक किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जबकि दूसरे की मौत इलाज के क्रम में हो गयी ..

घटनास्थल पर मौत हुई मृतक आनंद सहनी गांव के ही अशोक सहनी के 14 वर्षीय इकलौता पुत्र आनंद सहनी है।वही दूसरा मृतक उसी मोहल्ले के लड्डू राम के 13 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार राम है।वही दो घायल लालटुन राम के 15 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, स्वo सूरज राम के 15 वर्षीय पुत्र संतोष राम है..

जानकारी के अनुसार सभी किशोर सुबह करीब 8 बजे घर से एक साथ निकलकर गांव के समीप मुशहरी गाछी गये थे।इस दौरान आंधी तूफान के साथ तेज बारिश एवं वज्रपात हो गया।जिसकी चपेट मे चारो किशोर आ गये।जिसमे आनंद सहनी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।नीतीश कुमार राम की मौत इलाज के दौरान हो गयी। दो बुरी तरह जख्मी किशोर का इलाज चल रहा है..

घटना की सूचना मिलने पर बिरौल पुलिस ने कहुआ गांव पहुंचकर शवो को कब्जे में ले लाश को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गई है वहीं सीओ विमल कुमार कर्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन की तरफ से 4-4 लाख की राशि प्रदान की जा रही है…

 

Related posts

Big Breaking: बेगूसराय में डबल मर्डर, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

लालू यादव के साथ पहुंचे तेजप्रताप यादव को राबड़ी आवास में नहीं मिली एंट्री, बौखला गए तेजप्रताप… कहा – RJD से अब कोई लेना देना नहीं, जल्द लेंगे बड़ा फैसला…

Bihar Now

“चुनावी नतीजे आने के बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं चाचा जी”, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा !… फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो