Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दरभंगा में पीएम मोदी का विरोधियों पर जोरदार हमला…पान, माछ, मखाना से आत्मनिर्भर बनेगा बिहार…माता जानकी को किया प्रणाम…

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज को लेकर पीएम मोदी की रैली आज दरभंगा में है.. दरभंगा में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मां सीता को याद किया.. पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसा काम किया कि सीता मैया अपनी नैहर निहार रही होंगी…

उन्होंने कहा कि महा कवि विद्यापति ने सीता मैया से अपने नैहर आने का आग्रह किया था.. पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर मिथिलावासी को बधाई दी साथ उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के लोग इस बधाई के असली हकदार हैं..

पीएम मोदी ने दरभंगा एम्स और एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे मिथिलांचल सहित आसपास के लोगों को काफी सुविधा होगी साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी.. रामायण सर्किट हाउस बनने से पर्यटन में विस्तार होगा..

पीएम मोदी ने संबोधन शुरू करते हुए बिहार की पवित्र धरती को नमन किया.. दरभंगा में पीएम मोदी ने मैथिली भाषा में पान, माछ और मकान की विशेषता बयां की साथ ही मिथिलांचल की पहचान पान , माछ ,मखान में मिथिलांचल सहित बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही…

दरभंगा में विरोधियों पर पीएम मोदी जमकर बरसे.. उन्होंने कहा कि विरोधियों का मंत्र है कि कमीशन बंद, परियोजना खत्म.. पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि रोजगार के नाम पर कुछ लोग करोड़ों लूटना चाहते हैं..

पीएम मोदी ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि बिहार ने ठाना है कि बिहार को लूटने वालों को परास्त करेंगे.. ने ठाना जंगलराज लाने वाले को हराएंगे … इसके बाद पीएम मोदी की पटना और मुजफ्फरपुर में आज रैली होनी है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, पटना के DM बनाए गए शीर्षत कपिल अशोक, चंद्रशेखर सिंह को बनाया गया मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव…

Bihar Now

डॉन बॉस्को एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय बसंत मेले का आयोजन, तेज प्रताप यादव ने किया भव्य उद्घाटन

Bihar Now

आंशिक रियायत के तौर पर खुले कई कार्यालय,जांच कर दी जाती है एंट्री…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो