Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे… 3 लोग घायल, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

Darbhanga : दरभंगा। बिहार के दरभंगा में विवाह पंचमी के मौके पर शुक्रवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर के साथ लाठी-डंडे भी चले। ये पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर तरौनी गांव का है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार, झांकी बाजितपुर के एक मस्जिद के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले तो बारात को रोका और फिर लाठी-डंडों से बारात में शामिल लोगों से मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। जानकारी मिलते ही मौके पर दरभंगा के एसपी और SDM पहुंच गए और मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस पत्थरबाजी में 3 लोग घायल हो गए हैं।

इस मामले पर सदर SDO विकास कुमार ने बताया कि इस झांकी को लेकर कोई भी लाइसेंस नहीं लिया गया था। ना ही रूट के बारे में किसी पुलिस स्टेशन को जानकारी दी गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात पर काबू पा लिया है और दोषियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फुटेज आने के बाद मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।

Related posts

“नीतीश जी, आखिर कब तक 15 वर्षों के कुशासन को पर्दे से छिपाएंगे” ?- तेजस्वी यादव

Bihar Now

मंत्री मुकेश सहनी ने करा दी नीतीश सरकार की किरकिरी, सीएम नीतीश कुमार ने आश्चर्यचकित होते हुए मांगी रिपोर्ट…

Bihar Now

Best Online Gambling App New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो