Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में सड़कों पर जल रही आक्रोश की आग, हत्या के विरोध में लोगों में जबरदस्त उबाल, बंद के दौरान प्रदर्शन !…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.. दरभंगा बंद करने में व्यपारियों का पूरा समर्थन मिलता हुआ दिख रहा है.. हर दल, हर क्षेत्र के लोगों में लूट के दौरान हुई निर्दोष दीपू की मौत को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है..

बंद के दौरान जिले के तमाम मुख्य चौराहों पर टायर जलाकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.. पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है..जिले के लहेरियासराय स्थित गुदरी बाजार के मुख्य द्वार पर लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया..

प्रदर्शन कर रहे लोगों की सरकार से मांग है कि दीपू को शहीद का दर्जा प्राप्त हो साथ ही समुचित मुआवज प्रदान किया जाए.. प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए..

बता दें कि सोमवार देर रात दरभंगा के नगर थाना स्थित शिवाजीनगर में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया… लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को लोगों को खदेड़ा.. जिसमें एक अपराधी लोगों के हत्थे चढ़ गए.. जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई हुई..

लेकिन इसी दौरान अपराधी एक निर्दोष युवक को सर गोली मार दिया जिससे युवक की मौत हो गई.. और एक अपराधी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.. निर्दोष दीपू की मौत के विरोध में आज दरभंगा बंद है…

Related posts

कर्पूरी ठाकुर को ‘भारतरत्न’ से विभूषित करने का निर्णय, राजद के संघर्षों की उपलब्धि – RJD

Bihar Now

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक… दरभंगा DM ने की तैयारी की समीक्षा…

Bihar Now

Big Breaking : नालंदा में दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत…मौत से आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना, दिया अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो