Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में ‌57 साल बाद शुरू हुआ विमान यात्रा, NDA का ड्रीम प्रोजेक्ट रहने के बावजूद उड़ान के दौरान इतनी सादगी क्यों ?…

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के बीच सादे समारोह में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उड़े देश का आम नागरिक “उड़ान” योजना के तहत करीब 57 साल बाद दरभंगा से यात्री उड़ान सेवा शुरू हो गई है.

इसके साथ ही उतर बिहार सहित मिथिला का वर्षो पुराना सपना भी पूरा हो गया है.

रविवार को जब स्पाइट जेट का विमान बेंगलुरु से यात्रियों को लेकर नवनिर्मित दरभंगा हवाई अड्डा पहुँचा तो विमान का स्वागत पानी के फ़बारे के साथ किया गया जो मनोरम दृश्य देखने योग्य था वही यात्रियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया.

पहले दिन दरभंगा से दिल्ली जाने और बेंगलुरु से दरभंगा आने वाले यात्रियों में काफी उत्साह दिखा.यात्री इसके लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट कर रहे थे साथ ही इसे इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनाने की भी मांग कर रहे थे. हवाई सेवा से इस क्षेत्र के जुड़ने के साथ यात्रिओ ने कहा कि यहां रोजगार और उद्योग की सम्भावनाए भी बढ़ेगी वही इस यात्रा में दरभंगा के सांसद सहित कई जनप्रतिनिधियो व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने भी दिल्ली की यात्रा की..

सरकार को पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 76 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की उड़ान योजना के अंतर्गत दरभंगा एयरफोर्स बेस के पास सिविल एनक्लेव का निर्माण हुआ है और स्पाइसजेट को यहां से विमान सेवा परिचालित करने की अनुमति दी गयी है जो रविवार दोपहर से यहां फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गया .

दरभंगा एयर पोर्ट के नवनिर्मित विद्यापति टर्मिनल से स्पाइट जेट की तीन विमान पूरे दिन उड़ान भड़ेगी इस से शहरवासियों को अब दिल्ली,मुम्बई और बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेनों की टिकट और प्लेन पकड़ने के लिए पटना जाने से भी मुक्ति मिल जाएगा क्योकि इसके लिए यात्रियों को लम्बा इंतजार करना पड़ता था.

पहली फ्लाइट बेंगलुरु से सुबह 8.45 बजे उड़ान भरकर 11.05 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड की.. यही फ्लाइट दिल्ली के लिए 11.45 बजे दरभंगा से टेकऑफ किया और वहां दोपहर 1:40 बजे में पहुंची..

दिल्ली से 2.20 बजे रवाना होकर यह फ्लाइट शाम चार बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर फिर से लैंड की. दरभंगा से शाम 4:30 बजे यह फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना हुई और 6.55 बजे वहां लैंड करेगी़.

मुंबई से 12.10 बजे रवाना होकर फ्लाइट 2.30 बजे दरभंगा लैंड की और तीन बजे वापस मुंबई के लिए रवाना हो गई इसके मुंबई पहुंचने का समय शाम 6.10 बजे का है..

 

Related posts

Tax Free Pokies With Bonus For Free

Bihar Now

सरकार से अलग होते ही बदले मांझी के सुर … नरेंद्र मोदी की तारीफ की, कहा- योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मोदी और रामदेव ने दिलाया…

Bihar Now

Big Breaking : जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सरेआम दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो