Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिलेर मेहंदी ने गाया एस आर के म्यूजिक फिल्म्स से बन रही खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का गाना…

बॉलीवुड में अपनी गायकी से सबों के दलों में बसने वाले सिंगर दिलेर मेहंदी ने भोजपुरी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की फिल्म के लिए 4 बेहतरीन गाना गाया है। इस फिल्म का नाम ‘रंग दे बसंती’ है, जो एस आर के म्यूजिक फिल्म्स के बैनर से बन रही है और इस फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।

देश भक्ति पर आधारित उनकी इस फिल्म के एक गाने में दिलेर मेंहदी की आवाज होगी और यह गाना खुद बेहतरीन सिंगर की पहचान रखने वाले खेसारीलाल यादव पर फिल्माया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का निर्माण बड़े स्केल पर हो रहा है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ रति पांडे, डायना खान, अमित तिवारी, मीर सरवर, फिरोज खान, राज प्रेमी और सुजान सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

वहीं इस गाने को गाने के बाद दिलेर मेहंदी ने कहा कि मुझे भोजपुरी फिल्म का एक गाना ऑफर हुआ है, जिसके लिए मैं उत्साहित था। यहगाना गा कर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है। हमारा यह गाना हर घर में बजाया जाएगा और लोग इसे सुनना पसंद करेंगे। गाना अविश्वसनीय रूप से बेहद खास है। इसे साइन करने के बाद, मुझे बहुत अच्छा लगा। पटना, बिहार का मूल निवासी होने के नाते, भोजपुरी भाषा और उद्योग दोनों मेरे करीब हैं।

” विदित हो कि दलेर मेहंदी ने संगीत जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, खासकर भांगड़ा शैली और अपने प्रसिद्ध बॉलीवुड गानों पर अपने काम से। उन्हें ‘बोलो ता रा रा’, ‘तुनक तुनक तुन’, ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’, ‘रंग दे बसंती’, ‘ना ना ना रे’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

इससे पहले खेसारीलाल यादव ने दिलेर मेहंदी की तारीफ करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी की आवाज गाने के लिए जरूरी थी। उनकी आवाज ने इस गाने के प्रभाव को बढ़ा दिया। यह बेहद खुशी की बात है कि हमारी फिल्म और गाने को उनका आशीर्वाद मिला। यह पूरी टीम और भोजपुरी समाज के लिए गर्व की बात है।

खेसारीलाल ने कहा कि एस आर के म्यूजिक फिल्म्स और रौशन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बेहद प्रयास कर रहे हैं। उसी दिशा में भोजपुरी की आत्मा को जीवित रखते हुए फिल्मों में कहानी और प्लॉट के अनुसार विविधताओं का समावेश करना उनकी पहचान बन चुकी है। इस वजह से आज उनके सारे प्रोजेक्ट्स यूनिक होते हैं और उनके साथ काम करने में हर बार मजा आता है।

Related posts

बंद समर्थक शिक्षकों ने प्रिंसिपल के चेहरे पर पोति कालिख…

Bihar Now

दरभंगा में सरकारी डॉक्टरों के द्वारा मनमानी व अवैध रुप से संचालित अस्पतालों की होगी निगरानी से जांच, सीएम नीतीश कुमार ने दिए आदेश..

Bihar Now

Play The Best Casino Winning Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो