Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

देखिए, मुख्यमंत्री जी… मुजफ्फरपुर में करोड़ों की लागत से बना अस्पताल फांक रहा धूल, लगा हुआ है ताला… इलाके के लोगों को इलाज के लिए तय करनी पड़ती है 30 किमी की दूरी…

ëमुजफ्फरपुर में करोड़ों की लागत  से बना हुआ अस्पताल सात वर्षों से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगो ने प्रभारी मंत्री मुकेश सहनी से चालू कराने का किया मांग।
मुरौल प्रखंड के पिलखी पंचायत में बना हुआ सरकारी अस्पताल सात वर्षो से बंद पड़ा हुआ है 2013 में अस्पताल बनकर तैयार हो गया जो करोड़ों की लागत से बना हुआ है इस अस्पताल में करीब 40 बेड हैं। लेकिन इस अस्पताल के बंद रहने के कारण इस प्रखंड के लोग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर लोग अपने मरीजों का इलाज करवाने शहर आते हैं।

कोरोना महामारी में भी लोग कोविड पॉजिटिव मरीजों का इलाज करवाने मुजफ्फरपुर शहर आ रहे हैं स्थानीय लोगो ने कहा कि अगर इस हॉस्पिटल को चालू करवाकर और डॉक्टर और नर्स की नियुक्ति हो जाता है तो इस प्रखंड के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।स्थानीय लोगों ने मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री मुकेश सहनी से एसकेएमसीएच में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल चालू करवाने का मांग किया।

स्थानीय लोगो ने बताया कि इस अस्पताल में 2013 में ताला लगा जो अबतक नही खुला है।किसी को इलाजे कराने के लिए 30 किलो मीटर का सफर तय कर शहर जाना पड़ता है।
बथ

Related posts

Casino In Brooklyn Nz

Bihar Now

पटना में टला बड़ा हादसा, खाई में गिरी स्कूल बस,कोई हताहत नहीं…

Bihar Now

जहानाबाद में पुलिस और पब्लिक के बीच जबरदस्त भिडंत, महिला सिपाही की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो