Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

बिहार बंद के दौरान 21 दिसंबर को पटना समेत सुबे के कई जिलों में आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा कई जगह तोड़फोड़ का मामला सामने आया था। बंदी को लेकर ही सहरसा के बख्तियारपुर इलाके में दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर के विवाद हो गया था जो आज सुबह से उग्र माहौल में तब्दील हो गया। हालांकि समय की नजाकत को देखते हुए जिले के तमाम आला अधिकारी समेत कई थानों के पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

बता दें कि बख्तियारपुर  इलाके में दो पक्षों के बीच आपसी रंजीश को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। इलाके के लोग डरे व सहमे हुए हैं लेकिन पुलिस की मौजूदगी व मुस्तैदी ने तमाम ऐसे हुड़दंग इयों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

सहरसा रेंज के डीआईजी चौधरी ने कहा इस मामले में अभी स्थिति पूरे नियंत्रण में है। पूरी तरह पुलिस पूरी तरह से हर एंगल से नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई तरह का हंगामा ना हो सके ।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

कांग्रेस पर “PK” का तंज, बोले- मैं 11 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं मुझे जमीन पर न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता न कार्यक्रम दिखा…

Bihar Now

बक्सर हत्याकांड में ‘जन्मदाता’ ही बना कातिल…पिता फरार, मां व बेटा गिरफ्तार…

Bihar Now

गाय ने लिया ‘काल’ का रूप, ले ली एक युवक की जिंदगी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो