Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नालंदा में डबल मर्डर से सनसनी, युवती और बच्चे को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

नालंदा में बदमाशों ने सिर में गोलियां मार युवती व बच्चे को मार डाला दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में रविवार की देर शाम हुई वारदात घटना के बाद स्थनीय लोगों ने सड़क पर किया जमकर हंगामा बिहारशरीफ, एक संवाददाता।

सदर प्रखंड अंतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव के पासवान टोला में रविवार की देर शाम बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों ने सिर में गोलियां मारकर युवती व किशोर की लाशें गिरा दीं। इस दोहरे हत्याकांड से नालंदा जिला दहल गया। किशोर की मौके पर जान चली गई थी। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को सदर अस्पताल लाया।

डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल में समुचित इलाज नहीं किए जाने व पुलिस चौकसी पर सवाल उठाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में डुमरावां गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान की 20 वर्षीया पुत्री अन्नू कुमारी और संतोष पासवान का 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार थे।

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शवों को लेकर गांव लौट रहे थे। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर लोग आक्रोशित हो गए। स्ट्रेचर पर दोनों शवों को सुभाष पार्क के पास लाकर आक्रोशितों ने अस्पताल चौक-बड़ी पहाड़ी मार्ग को जाम कर दिया। साढ़े नौ बजे रात के बाद तक सड़क जाम कर परिजन बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराने के प्रयास में जुटी रही। मृतका के परिजन रंजन कुमार ने बताया कि गांव में अखंड-कीर्तन हो रहा था। वहां बच्चों का दूसरे टोले के बच्चों से विवाद हो गया। इससे आक्रोशित हो दूसरे टोले के लोग उनके टोले में आकर गोलीबारी करने लगे। युवती घर के पास खाना खा रही थी। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने निशाना साध युवती के सिर में गोली मार दी। इसी तरह, किशोर भी अपने घर के पास था।

बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गये। ग्रामीण अंधाधुंध फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। वहीं एसपी भारत सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी सूरत में अपराधी बच नहीं पाएंगे।

Related posts

निहत्थे पर लाठियां बरसवातें हैं, रेप जैसी वारदातों पर चुप्पी साध लेते हैं सुशील मोदी: मदन मोहन झा

Bihar Now

विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी, चाक चौबंद सुरक्षा के बीच मतदाता डाल रहे वोट…

Bihar Now

Big Breaking : अभी अभी मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग, फायरिंग करते हुए मौके से फरार हुआ अपराधी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो