Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार का लालू परिवार पर जोरदार हमला, बेटा नहीं हो रहा था इसलिए नौ गो पैदा कर लिया…

तबियत ठीक होने के बाद सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से चुनावी मूड में आ गए हैं। वह ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार कर रहे हैं। आज पूर्वी चंपारण में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू परिवार पर फिर अटैक किया।

उन्होंने कहा कि लालू यादव को बेटा नहीं हो रहा था इसलिए उन्होंने नौ-नौ को बच्चा बच्चा पैदा कर लिया। बता दें कि नीतीश कुमार अपने हर भाषण में लालू यादव के बच्चों की संख्या को लेकर तंज कस रहे हैं…

पूर्वी चंपारण से एनडीए उम्मीदवार राधामोहन सिंह के पक्ष में केसरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नूतीश कुमार ने लालू प्रसाद पर जमकर हमला किया।

लालू फैमिली को निशाने पर लेते हुए सीएम नीतीश ने खुले मंच से कह दिया कि भला कोई नौ-नौ गो बच्चा पैदा करता है क्या? उनको बेटा नहीं हो रहा था सिर्फ बेटी हो रही थी, इसलिए नौ-नौ गो बच्चा पैदा कर दिया।

भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनलोगों पर कितना मामला है, सब कोई जनता है लेकिन इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बावजूद हम लोगों पर कोई आरोप नहीं लगा।

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेसिया सब क्या बोलेगा, जातीय जनगणना तो हम लोग कराये हैं। सीएम ने इस दौरान मीडिया पर भी चुटकी ली और कहा कि विपक्ष वाले

का तो न्यूज चलते ही हैं थोड़ा हम लोगों पर भी ध्यान दीजियेगा।

Related posts

सुशांत सिंह मामले की जांच करने मुबंई पहुंचे IPS विनय तिवारी को जबरन किया गया क्वरंटाइन, खड़े हुए सवाल… आखिर क्या और क्यों सच पर पर्दा डालना चाहती है मुंबई सरकार ?…

Bihar Now

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए पप्पू यादव, हेल्पलाइन नंबर जारी… सरकार सभी प्राइवेट हास्पिटल का करे फीस निर्धारित – पप्पू यादव…

Bihar Now

पत्नी ने दी पति को मुखाग्नि, कोरोना से पति की मौत के बाद अपनों ने भी छोड़ा साथ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो