Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार की NDA में फिर वापसी !… आज शाम राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश कुमार ! …

JDU के सभी विधायकों को पटना में रहने का निर्देश व पार्टी का तमाम कार्यक्रम रद्द- सूत्र

नीतीश कुमार के लिए बंद दरवाजे खुल सकते हैं- सुशील मोदी

पटना : बिहार में सियासी उठा पटक के बीच सुशील मोदी ने बड़ा बयान दिया है.. NDA में नीतीश की वापसी को लेकर सुशील मोदी का बयान फिर से सियासी भूचाल ला दिया है..‌ बिहार में राजनीतिक संकट के बीच नीतीश कुमार से राज्यपाल की आज मुलाकात हो सकती है और इसी बीच सुशील मोदी का बयान एक बार फिर सांकेतिक रूप से यह साबित कर दिया है कि नीतीश कुमार एनडीए में वापस हो रहे हैं…

वहीं सूत्रों के मुताबिक जदयू के सभी विधायकों को पटना में आज शाम तक आने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही जेडीयू पार्टी के तमाम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है …हर पल तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम इस बात का संकेत है कि बिहार में फिर नीतीश कुमार NDA के साथ अपनी नई पारी की फिर शुरुआत करने जा रहे हैं …

अब सवाल उठता है कि आखिर नीतीश कुमार फिर NDA में वापसी किस तरीके से करते हैं?… उनकी क्या दलील होगी इस बार ?… बिहार की जनता को क्या कहेंगे नीतीश कुमार ?…ये तमाम ऐसे सुलगते सियासी सवाल होंगे जिससे नीतीश कुमार को NDA में वापसी होने पर दो-चार होना पड़ेगा … ये काफी दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार का इन सवालों का जवाब के तौर पर क्या होगा…

फिलहाल, सूत्रों के मुताबिक, संभवतः आज शाम नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति NDA में वापसी को लेकर तय करेंगे ..ऐसा माना जा रहा है कि बिहार की राजनीति में आज और कल‌ का दिन काफी अहम साबित हो सकता है …

 

Related posts

Best Pokies Strategy

Bihar Now

पानी में भरभरा गया पुल, सियासत फुल !… “प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पूरी करने की भेंट चढा पुल”…

Bihar Now

नीतीश के वीडियो पर बढ़ा विवाद, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो