Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार को 9 वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर जेडीयू के प्रदेश महासचिव ने मिलकर दी बधाई व शुभकामना…

पटना : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने मिलकर बधाई और शुभकामना दी है।

इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि प्रदेश में धारणीय विकास के पर्याय – माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ पूरा विश्वास है कि नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय नेता के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी।

जेडीयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लोगों की सेवा में जुटे हैं,आगे भी सेवा करते रहेंगे।वे बिहार के विकास पुरूष हैं। वे जहां भी रहे सिर्फ विकास का काम किया है।केंद्र की मोदी सरकार भी नीतीश कुमार के कामों की प्रशंसा कर चुकी है।

रंजीत झा ने आगे कहा कि सात निश्चय योजना-1 और सात निश्चय-2 के तहत नीतीश कुमार की सरकार ने हर क्षेत्रों में विकास के काम किए हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है।

झा ने कहा कि नौवीं बार पुनःबिहार के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय नेता ने शपथ लिया है जिससे हम सभी कार्यकर्ताओं के बीच नयी ऊर्जा का संचार हुआ है तथा अपने नेता के नेतृत्व में हम सभी बढ़ते बिहार के धारणीय विकास के साक्षी बनेंगे।

Related posts

21 दिसंबर को बिहार बंद का आरजेडी ने किया आह्वान !

Bihar Now

जेडीयू नेता को मिली जान से मारने की धमकी, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

डॉक्टर प्रभात कुमार के निधन पर चिकित्सा जगत में शोक की लहर, बिहार इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन भी व्यक्त की शोक संवेदना..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो