Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश राज की अफसरशाही पर BJP का प्रहार, मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ हुई बर्ताव के बाद बढ़ी तल्खियां…

बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी रोकने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है.. मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ हुए बर्ताव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोला है.. संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार के अफसरसाही पर जमकर प्रहार किया है..

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ विधानसभा प्रांगण में जो भी घटना घटी है उस पर मुझे पूरा विश्वास है की विधानसभा अध्यक्ष अवश्य ही संज्ञान लेंगे। मुख्य सचिव द्वारा यह कहा जाता है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक को करना है। पर जो अफसर सामान्य शिष्टाचार का भी पालन नहीं करते हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। आईएएस और आईपीएस अधिकारी पूरे भारत में जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ हर तरह के शिष्टाचार का पालन करते हैं . बिहार में कुछ अफसर पब्लिक सर्वेंट अर्थात जनता के सेवक के बदले राजतंत्र की तरह व्यवहार करते हैं। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री जी ने भी आईपीएस प्रशिक्षुओं को यह बताया था कि उनका व्यवहार जनता एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति कैसा होना चाहिए ।

Related posts

मंत्री राम सूरत राय को हटाने की मांग को लेकर तेजस्वी यादव का अपने विधायकों के साथ राजभवन मार्च..

Bihar Now

मुख्यमंत्री की श्याम रजक को मंत्रिमंडल से हटाने की अनुशंसा पर राज्यपाल की मुहर

Bihar Now

NEET पेपर लीक मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा खुलासा !… मास्टरमाइंड के लिए तेजस्वी के PS प्रीतम ने बुक करवाया था रुम …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो