Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में आमने-सामने BPSC अभ्यर्थी और प्रशासन !… रोक के बावजूद गांधी मैदान में जुटे BPSC अभ्यर्थी… भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और बीपीएससी अभ्यर्थी आमने-सामने आ चुके हैं। पटना के गांधी मैदान में छात्रों के साथ जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पुलिस छात्रों को रोकने की कोशिश कर रही है।जन सुराज पार्टी की ओर दी जानकारी के मुताबिक, चंद मिनटों में प्रशांत किशोर भी गांधी मैदान पहुंचनेवाले हैं …

प्रशांत किशोर ने शनिवार को छात्रों से पटना के गांधी मैदान में जुटने का आव्हान किया था। हालांकि, पुलिस ने छात्रों को छात्र संसद करने की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद छात्र और जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता गांधी मैदान में जुट गए हैं। पुलिस ने छात्रों को गांधी मैदान खाली करने के लिए कहा, लेकिन छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा ग्रुप पोस्टर बैनर के साथ गांधी मैदान पहुंचा।

प्रदर्शनकारियों को गांधी मैदान के अंदर स्थापित गांधी मूर्ति से कुछ पहले रोक कर रखा गया था, लेकिन संख्या बढ़ने के बाद अचानक छात्र और जन सुराज पार्टी के समर्थक पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए गांधी मूर्ति के पास पहुंच गए। इसी गांधी मूर्ति के पास पहुंचकर छात्र संसद का आयोजन करने का आह्वान प्रशांत किशोर ने किया था। इससे पहले पिछले 10 दिनों से छात्र धरना के लिए निर्धारित जगह गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे थे।

Related posts

अनंत सिंह को बिहार लाने आज ही रवाना होगी बिहार पुलिस….

Bihar Now

“समझो समझाओ देश बचाओ” जागरूकता यात्रा में CAA को लेकर सरकार पर जमकर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो