Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पटना में कल CM नीतीश की प्रगति यात्रा का अंतिम दिन, कई योजनाओं की मिलेगी सौगात, देखें डिटेल्स

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर के आसपास होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा लगातार जारी है. इसका कल शुक्रवार (21 फरवरी) को समापन होने वाला है. 21 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत पटना देहात के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपयों की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे जिसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं.

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार (20 फरवरी) को तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अलग-अलग जगहों पर कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम बाढ़ में हैं. इसके बाद दनियावां और मनेर में उनका कार्यक्रम है. टाउन एरिया में भी 1-2 कार्यक्रम है.

8.30 करोड़ की लागत से बना सामुदायिक अस्पताल

बता दें कि पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर दनियावां प्रखंड के टॉप गांव में 8.30 करोड़ की लागत से सामुदायिक अस्पताल का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही तालाब और स्कूल में कई तरह के खेल एवं कई अन्य संसाधनों की व्यवस्था की गई है. पोस्ट ऑफिस भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसमें करीब 40 से 50 करोड़ की लागत से पूरा कार्य किया जा रहा है. समुदायिक अस्पताल के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा. स्कूल और सड़कों की जो व्यवस्था की गई है वो भी काफी सराहनीय है.

1220 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

इससे पहले प्रगति यात्रा के दौरान बीते बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास में लगभग 1378 करोड़ रुपये की लागत की 1220 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. अब देखना होगा कि इस प्रगति यात्रा से आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को कितना फायदा मिलता है.

Related posts

बिहार विधानसभा में तिखी बहस के बाद राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… सियासी उठा पटक के संकेत या औपचारिक मुलाकात ?…

Bihar Now

नहीं रहे भाजपा के “थिंक टैंक” अरुण जेटली

Bihar Now

Exclusive: खौफ के साए में काम करने को मजबूर हैं निगमकर्मी, बेपरवाह दिख रहे अधिकारी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो