Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज, मानदेय मांगने सड़क पर उतरे सचिवों की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई…

पटना पुलिस ने पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज किया . मानदेय मांगने सड़क पर उतरे पंचायत सचिवों को पुलिस ने बर्बर तरीके से सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा . दरअसल आज पंचायत वार्ड सचिव संघ पटना में प्रदर्शन करने उतरा था.

विधानसभा मार्च के दौरान वार्ड सचिव अपनी सेवा स्थाई और सामान्य मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान गांधी मैदान के पास पटना पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया और पंचायत सचिवों को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा. पंचायत सचिवों के ऊपर लाठीचार्ज के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पंचायत वार्ड सचिव संघ का आरोप है कि सरकार ने पिछले 4 सालों से पंचायत वार्ड सचिव का मानदेय सरकार ने नहीं दिया है. मानदेय नहीं मिलने से नाराज पंचायत वार्ड सचिव आज इसी लिए प्रदर्शन करने और विधानसभा मार्च को लेकर सड़क पर उतरे थे. पटना के गांधी मैदान के पास पुलिस ने पंचायत सचिवों को रोक दिया . गौरतलब हो कि बिहार में तक़रीबन 114691 वार्ड सचिव कार्यरत हैं.

Related posts

भाद्रपद द्वितीया पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा गरीबनाथ, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती…

Bihar Now

पत्र ने खोली नीतीश सरकार की पोल, मीडिया में खबर चलने के बाद दूसरा पत्र जारी…

Bihar Now

चुनाव को लेकर तैयारी शुरू, DM ने इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रशासनिक भवन का किया अवलोकन, अतिरिक्त मतगणना केंद्र के लिए किया चयनित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो