Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में सिंचाई भवन में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां…

बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच अगलगी की भी कई घटनाएं सामने आ रही है। आज पटना में सिंचाई भवन के पीछे स्टोर रूम आग लग गई है। कैंपस में फायर का कार्य चल रहा था।

चारों तरफ पाइप बिछाया जा रहा था। इसी के लिए एक स्टोर रूम बनाया गया था। इसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। हालांकि कुछ ही देरी में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिय । लेकिन स्बेस्ट्स बनाए गए को तोड़ना पड़ा। स्टोर रूम के अंदर सीमेंट, लकड़ी, तार, इलेक्ट्रिक का सामान जलकर खाक हो गया है।

सचिवालय फायर ऑफिसर शशिकांत शर्मा ने बताया कि कैंपस में पाइप बिछाने का काम चल रहा था। पाइप बिल्डिंग के दौरान आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद फायर की 4 बड़ी गाड़ी पहुंची। बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

अगलगी में कितना का नुकसान हुआ इसका आकलन अभी तक नहीं हो सका है। बता दें कि इस दौरान कैंपस में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सचिवालय कर्मी भी भागकर अगलगी वाली जगह पहुंच गए थे।

Related posts

बंद के नाम पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी क्यों ?

Bihar Now

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने जताया शोक, कहा – उनका निधन समाज और बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति…

Bihar Now

पटना में बदमाशों के हौसलें बुलंद, बीच बाजार में पत्रकार की जेब से उड़ाया मोबाइल … 2 दिन बाद भी हवा में हाथ पैर मार रही पुलिस !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो