Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पिता-पुत्र की एक साथ मौत से मचा कोहराम, नहीं थम रहे आंसुओं की सैलाब…

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक विवाहिता की मेहंदी का रंग मलिन होने से पहले ही मांग का सिंदूर गुजर गया । उक्त घटना में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई..

। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना एनएच 28 पर हुई । बताया जा रहा है कि बछवारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर करारी निवासी लड्डू लाल महतो अपने पुत्र संतोष कुमार के एवं दो अन्य ग्रामीणों के साथ एक लड़का देखने के लिए पिपरिया जा रहे थे । इसी दौरान जब वह बाइक से रानी गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप वैन ने दोनों बाइक को अपनी चपेट में ले लिया इस वजह से चारों व्यक्ति घायल हो गए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को इलाज के लिए विभिन्न जगहों में भर्ती कराया गया जहां सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में लड्डू लाल महतो एवं उनके पुत्र संतोष कुमार की मौत हो गई ,जबकि दो अन्य लोगों की स्थिति स्थिर बनी हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार लड्डू लाल महतो के पुत्र संतोष कुमार की शादी मार्च 8 मार्च को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर में हुई थी और आज सड़क हादसे में दोनों पिता-पुत्र की मौत हो गई। उक्त घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है ।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

 

Related posts

बिहार की “बेबसी” देखिए मुख्यमंत्री जी… एक किलोमीटर के लिए वसूले जा रहे 12 हजार रुपए…लूट को रोकिए नीतीश जी…सीएम से किसने कहीं ये बातें ?…

Bihar Now

समस्तीपुर में युवती का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार की हत्या…

Bihar Now

किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन, राम मंदिर ट्रस्‍ट के थे सदस्‍य…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो