Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर तेजस्वी यादव का तंज !…आज बिहार दौरे पर रहेंगे मोदी…

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब चंद दिनों का फासला है …ऐसे में तमाम पार्टियां धुरजार चुनाव प्रचार में जुट गए हैं …इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरा करेंगे … पीएम मोदी जमुई में जनसभा को संबोधित करते हुए NDA के प्रत्याशी व चिराग पासवान के जीजा जी के पक्ष में वोट देने की अपील लोगों से करेंगे….

जमुई में चुनावी मैदान में NDA से चिराग पासवान के जीजा जी अरुण भारती खड़े हैं … लेकिन पीएम मोदी के बिहार आगमन पर सियासत शुरू हो गई है … तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के जमुई आगमन पर तंज कहते हुए परिवारवाद के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है…

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी आज बिहार में प्रथम चरण की 𝟒 सीटों का प्रचार करने आएंगे। चारों सीटों पर विशुद्ध 𝟏𝟎𝟎% परिवारवादी उम्मीदवार है इनमें से दो कथित क्षेत्रीय परिवारवादी पार्टियों के तथा दो उम्मीदवार देश की सबसे बड़ी परिवारवादी एवं वंशवादी नेताओं से भरी पड़ी 𝐁𝐉𝐏 पार्टी के है।

𝟏. जमुई- अरुण भारती- पूर्व 𝐌𝐋𝐂 ज्योति पासवान के सुपुत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व॰ रामविलास पासवान जी के दामाद एवं 𝐋𝐉𝐏(𝐑) के 𝐌𝐏 व वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीजा जी

𝟐. औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह, 𝐌𝐏- पूर्व 𝐌𝐏 राम नरेश सिंह के बेटे

𝟑. गया- पूर्व 𝐂𝐌 श्री जीतनराम माँझी जी – मंत्री व 𝐌𝐋𝐂 संतोष सुमन के पिता तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की 𝐌𝐋𝐀 सास ज्योति देवी के समधी

𝟒. नवादा- विवेक ठाकुर, 𝐌𝐏- पूर्व केंद्रीय मंत्री व Ex. 𝐌𝐏 श्री सीपी ठाकुर जी के बेटे

इसके अलावा अभी तक घोषित उम्मीदवारों में निम्नलिखित भी विशुद्ध परिवारवादी उम्मीदवार है। आशा है प्रधानमंत्री जी इस परिवारवाद के बारे में भी जिक्र करेंगे।

𝟓. पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद, 𝐌𝐏- पूर्व मंत्री व 𝐌𝐋𝐀 ठाकुर प्रसाद के बेटे

𝟔. सासाराम- शिवेश राम- पूर्व केंद्रीय मंत्री व Ex. 𝐌𝐏 मुन्नी लाल के बेटे

𝟕. हाजीपुर- चिराग पासवान 𝐌𝐏- पूर्व केंद्रीय मंत्री व Ex. 𝐌𝐏 स्व॰ श्री रामविलास पासवान जी के बेटे

𝟖. समस्तीपुर- शांभवी चौधरी- मंत्री व 𝐌𝐋𝐂 अशोक चौधरी की बेटी और पूर्व मंत्री व 𝐌𝐋𝐀 स्व॰ महावीर चौधरी जी की पौत्री

𝟗. शिवहर- लवली आनंद Ex. 𝐌𝐏- पूर्व 𝐌𝐏 की पत्नी तथा वर्तमान 𝐌𝐋𝐀 की मम्मी

𝟏𝟎. वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार, 𝐌𝐏 – पूर्व मंत्री व Ex. 𝐌𝐏 वैद्यनाथ महतो के बेटे

𝟏𝟏. प. चंपारण- संजय जायसवाल, 𝐌𝐏- पूर्व 𝐌𝐏 मदन जायसवाल के बेटे

𝟏𝟐. मधुबनी– अशोक यादव, 𝐌𝐏- पूर्व मंत्री व Ex. 𝐌𝐏 हुकुमदेव यादव के बेटे

𝟏𝟑. वैशाली- वीणा देवी, 𝐌𝐏- जेडीयू 𝐌𝐋𝐂 दिनेश सिंह की पत्नी

𝟏𝟒. सीवान- विजय लक्ष्मी- पूर्व 𝐌𝐋𝐀 रमेश कुशवाहा की पत्नी

Related posts

Crowne Casino Melbourne

Bihar Now

सीतामढ़ी कांड पर “सु”शासन सरकार के प्रभारी गृह मंत्री का संवेदनहीन बयान… कहा – ये होता रहता है ?…

Bihar Now

संदेहास्पद स्थिति में पति पत्नी सहित एक बच्चे की मौत पर सस्पेंस, जांच जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो