Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,200 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

बेगूसराय में गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस एवं कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । जिला पुलिस एवं कस्टम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में 200 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है साथ ही साथ एक पिकअप वैन को भी जप्त करने में पुलिस को सफलता मिली है ।

बताते चलें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर गांजा से भरी पिकअप बैन जा रही है। इसी सूचना के आधार पर जिला पुलिस एवं कस्टम विभाग ने पीछा करके गांजा के साथ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्त में आए तस्करों की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार राय एवं लखिशराय निवासी सतबीर कुमार के रूप में की गई है। जप्त किए गए गांजे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है । फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

बिहार में बड़ा हादसा !…वैशाली में गंगा नदी में पलटी नाव, 13 की मौत, मृतकों में ज्यादातर बच्चे…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान !….

Bihar Now

मुजफ्फरपुर पुलिस का सख्त कदम: नीट प्रदर्शन में तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई, पहचान के लिए ₹10000 का इनाम…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने की सात निश्चय – 2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो