Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने एक खास वर्ग पर बोला हमला…कहा – कुकर्म हमलोग नहीं, “यादव” व राजद करता है…

इस चुनावी माहौल में एक बार फिर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार मंजू वर्मा चर्चा में हैं । एक तरफ जहां वह वोटरों को रिझाने के लिए महिलाओं के साथ मिलकर धान की दमाही करती नजर आ रही हैं तो वहीं मंजू वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह खुलेआम एक खास वर्ग के लोगों को कुकर्मी कहती नजर आ रही है।

दोनों ही वायरल मामले को लेकर बेगूसराय में पक्ष प्रतिपक्ष के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की ओर से इस बार भी मंजू वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है । मंजू वर्मा को लेकर जहां इस संदर्भ में लोगों ने कहा मंजू वर्मा के पति शेल्टर होम के आरोपी रह चुके हैं और इसी मामले को लेकर जब मंजू वर्मा के पैतृक आवास पर छापेमारी की गई थी तो प्रतिबंधित कारतूस बरामद किए गए थे । इस मामले में मंजू वर्मा एवं उनके प्रति चंद्रशेखर वर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। हालांकि मंजू वर्मा के अनुसार उक्त मामले में दोनों पति-पत्नी को आरोप मुक्त कर दिया गया है ,लेकिन वायरल वीडियो में जिस तरह से वह राजद और एक खास जाति विशेष के लोगों को कुकर्मी कहती नजर आ रही हैं वह राजनीति के गिरते स्तर को बयां कर रहा है।

हालांकि वायरल वीडियो में मंजू वर्मा ने अपने आप को आरोप मुक्त बताते हुए कहा कि अगर भविष्य में भी सीबीआई के द्वारा उन्हें आरोपी करार दिया जाता है तो वह अपने राजनीतिक जीवन से इस्तीफा दे देंगे। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि मंजू वर्मा के द्वारा बोला गया यह शव्द जानबूझकर राजनीतिक फायदे के लिए बोला गया है या फिर किसी अन्य कारण से ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Apple Pay Casino Nz

Bihar Now

बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान, नहीं पड़ रहा है विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर फर्क

Bihar Now

RJD के कार्यकर्ताओं ने अपनाया रौद्र रुप, पैरों से रौंद कर फोड़ डाला “लालटेन ” व फूंक दिए बैनर व पोस्टर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो