Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही घायल… पुलिस का हथियार छीन फरार हुआ अपराधी…

बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं ,यहां तक कि अब अपराधी पुलिस टीम पर हमला करने जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं । ताजा मामला बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना से जुड़ा हुआ है। बीती रात मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना मिली थी की सांख गांव के नजदीक कुछ अपराधी बाइक छीनने का प्रयास कर रहे हैं ।

इसी सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाने की गश्ती टीम जब मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस बल पर ही हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों के द्वारा भी अपराधियों की मदद की जा रही थी। बड़ी संख्या में लोगों को देखकर पुलिस टीम मौके से फरार होने लगी । लेकिन एक गृह रक्षक मुनीलाल यादव पीछे रह गए जिसे पकड़ कर अपराधियों ने पहले ईंट पत्थर से जमकर पिटाई की और पुलिस के हथियार भी छीन लिए ।

बाद में एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची और पुलिस से छीनी गई रायफल भी बरामद कर ली ,तथा किसी तरह गृह रक्षक मुनीलाल यादव को बचाकर लाया गया । फिलहाल मुनीलाल यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है । इस मामले में पुलिस 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि बेगूसराय में पुलिस का इकबाल अब लगभग खत्म हो चुका है ..

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय।

Related posts

मनोज झा के ठाकुरों पर दिए गए बयान पर गरमाई सियासत, RJD विधायक के विरोध के बाद बीजेपी आई सामने ….

Bihar Now

रोहतास में दो युवकों की गोली मार कर हत्याःनहर किनारे मिले शव, बाइक और खोखा बरामद; पहचान करने में जुटी पुलिस

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी !… पैक्स अध्यक्ष समेत दो की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो