Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

फिर बिहार की बेटी ने लहराया परचम, “मिसेस इंडिया कॉन्टिनेंट्स क्वीन” बनी श्वेता झा…

दिल्ली में आयोजित “क्वीन यूनिवर्स प्रत्योगिता” में पटना निवासी स्वेता झा ” मिसेस इंडिया कॉन्टिनेंट्स क्वीन ” चुनी गयी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “मिस इंडिया होम मेकर्स ” के द्वारा आयोजित “क्वीन यूनिवर्स प्रत्योगिता” में पूरे भारत ( तेलंगाना, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरयाणा, ओडिशा) से कुल पंद्रह महिलाओ ने हिस्सा लिया ।

इस प्रत्योगिता में मिसेस स्वेता झा ” मिसेस इंडिया कॉन्टिनेंट्स क्वीन ” चुनी गयी जिन्हे दिल्ली के सबडिविशनल मजिस्ट्रेट डॉक्टर नितिन शाक्य द्वारा सम्मानित किया गया।
बिहार की सामाजिक परिवेश और व्यवस्था को ध्यान रखते हुए अपने सपनो को साकार करने की हिम्मत रखने वाली शादी शुदा महिला स्वेता झा एक उदहारण स्वरुप हैं। मिसेस स्वेता झा बिहार की बहु और रांची की बेटी हैं।

२००७ से पटना में बसे और कई अलग अलग शहरो में रहने के बाबजूद अपनी मिटटी का नाम रौशन किया हैं। मिसेस स्वेता झा बहु गुणवान है, वो दिखने में सूंदर, फिटनेस एक्सपर्ट , स्मार्ट बिज़नेस वीमेन, स्टॉक ट्रेडर,अच्छी ड्राइवर,कुक,माँ और एक अच्छी पत्नी के साथ साथ अपने कर्रिएर के प्रति भी सजग रही हैं।
मिसेस स्वेता झा इससे पहले भी कई ख़िताब अर्जित कर चुकी हैं। २००३ में मिस रांची, मिस teen, मिस स्माइल, २०२१ में मिसेस बिहार, मिसेस फोटोजेनिक, मिसेस ब्यूटीफुल हेयर के ख़िताब से नवाज़ा गया हैं।

आयोजित प्रतियोगिता समारोह में उन्होने ” मिसेस इंडिया कॉन्टिनेंट्स क्वीन “का ख़िताब जीत कर बिहार का नाम रौशन किया हैं।
उन्होने इसके लिए अपने पति का आभार व्यक्त किया हैं। जिन्होने हमेशा आगे बढ़ने का हौशला दिया। उन्होने रीता गंगवानी, ग्रूमिंग मेंटर (मानुषी छिल्लर की मेंटर) का भी आभार व्यक्त किया हैं। वो तहे दिल से नाज़ जोशी ( आर्गेनाइजर), प्रस्तुत मीडिया , “ट्रीटान सोल्युशन” , आदरणीय जुर्री मेंबर , और उपस्थित सभी दर्शको का तहे दिल से आभार व्यक्त किया हैं। आने वाले समय में मिसेस स्वेता झा कई प्रतियोगिताओ में भारत का प्रतिनिधितव करेंगी। उनकी सफलता पर बिहार के लोगो ने हर्ष व्यक्त किया हैं। आने वाले समय में मिसेस स्वेता झा ने बिहार के लोगो से आशीर्वाद की अपेक्छा की हैं।

Related posts

सीएम नीतीश कुमार को दिखाया गया काला झंडा, अपने गार्जियन की बेज्जती का लिया बदला !…

Bihar Now

RJD के कार्यकर्ताओं ने अपनाया रौद्र रुप, पैरों से रौंद कर फोड़ डाला “लालटेन ” व फूंक दिए बैनर व पोस्टर…

Bihar Now

डॉ गोरी ब्रम्हानन्द टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मे फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, प्रबंध निदेशक ने दी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो