Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार की महिलाओं को नीतीश का तोहफा, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया पिंक बस को रवाना…

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 01 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया

और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली। महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा।

 

Related posts

Breaking : शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब से फिर 7 लोगों की मौत, दर्जनों लोगों के आंखों की रोशनी हुई कम … जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था का आईना है ड्रोन की चोरी – विजय कुमार सिन्हा

Bihar Now

जेडीयू के दावों को कांग्रेस ने बताया हवा हवाई, कहा – कांग्रेस में टूट की खबर बेबुनियाद,पार्टी के साथ खड़े हैं सभी विधायक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो