Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के दो SSP समेत 5 आईपीएस होंगे सम्मानित, 7 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक….

अपनी सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान करने वाले बिहार के 5 आईपीएस अधिकारियों समेत 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा. बिहार के 2 जिलों के एसएसपी भी इसमें शामिल हैं. इन अधिकारियों को मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन 2021 से नवाजा गया है. अनुसंधान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया जाता है. इस सम्मान के लिए देशभर में 152 पुलिसकर्मियों को चुना गया, जिनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान की लिस्ट में पश्चिम चंपारण की तत्कालीन एसपी और फिलहाल भागलपुर की एसएसपी निताशा गुड़िया भी शामिल हैं. इसके अलावे दरभंगा के एसएसपी बाबूराम, नवादा के तत्कालीन एसपी और फिलहाल नालंदा के एसपी हरिप्रसाद, नालंदा के तत्कालीन एसपी और फिलहाल एसपी एसटीएफ ट्रेनिंग निलेश कुमार और दरभंगा के तत्कालीन सिटी एसपी और फिलहाल मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार शामिल है.

5 आईपीएस अधिकारियों के अलावा बेतिया जिला बल के इंस्पेक्टर उग्र नाथ झा और नवादा जिला के इंस्पेक्टर मोहम्मद नियाज अहमद होगी. अनुसंधान में बेहतरीन कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया गया है. बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं.

 

 

Related posts

मॉं कामख्या के दरबार में मंत्री अशोक चौधरी !… अंबुबाची मेला में हुए शामिल, बिहार में सुख शांति बने रहने की प्रार्थना की…

Bihar Now

कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की कवायद !… बिहार में अब 9 से 4 बजे तक कोचिंग क्लासेस पर रहेगी रोक, के के पाठक ने जारी किए आदेश…

Bihar Now

JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो