Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के दो SSP समेत 5 आईपीएस होंगे सम्मानित, 7 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक….

अपनी सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान करने वाले बिहार के 5 आईपीएस अधिकारियों समेत 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा. बिहार के 2 जिलों के एसएसपी भी इसमें शामिल हैं. इन अधिकारियों को मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन 2021 से नवाजा गया है. अनुसंधान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया जाता है. इस सम्मान के लिए देशभर में 152 पुलिसकर्मियों को चुना गया, जिनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान की लिस्ट में पश्चिम चंपारण की तत्कालीन एसपी और फिलहाल भागलपुर की एसएसपी निताशा गुड़िया भी शामिल हैं. इसके अलावे दरभंगा के एसएसपी बाबूराम, नवादा के तत्कालीन एसपी और फिलहाल नालंदा के एसपी हरिप्रसाद, नालंदा के तत्कालीन एसपी और फिलहाल एसपी एसटीएफ ट्रेनिंग निलेश कुमार और दरभंगा के तत्कालीन सिटी एसपी और फिलहाल मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार शामिल है.

5 आईपीएस अधिकारियों के अलावा बेतिया जिला बल के इंस्पेक्टर उग्र नाथ झा और नवादा जिला के इंस्पेक्टर मोहम्मद नियाज अहमद होगी. अनुसंधान में बेहतरीन कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया गया है. बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं.

 

 

Related posts

Big Breaking: लापता छात्र का गड्ढे से शव बरामद,शव मिलने के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

घर से 15 KM दूर जंगल से बेहोशी अवस्था में मिली नाबालिग लड़की, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

लूट की वारदात से थर्राया पटना, SSP कार्यालय से एक किमी की दूरी पर 10 करोड़ की डकैती, 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस…. “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो