Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार पुलिस का एक और गजब कारनामा, वारंटी की गिरफ्तारी के लिए गलत घर में छत फांद कर निर्दोषों को पीटा !…

रोहतास: बिहार के सासाराम स्थित लखनु सराय मोहल्ले में एक वारंटी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. बताया जाता है कि, आधी रात को छत फांदकर पुलिस एक घर मे घुस गई, जिसका घरवालों ने विरोध किया. पुलिस पर इस दौरान घरवालों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है. हालांकि विरोध बढ़ता देख पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

दअरसल नगर थाना की पुलिस पर आरोप लगा है कि, मोहल्ले में एक आरोपी की तलाश में देर रात पहुंची पुलिस छत के रास्ते से आरोपी की जगह दूसरे पड़ोसी के घर में प्रवेश कर गई. आरोप है कि, इस दौरान गृह स्वामी के साथ पुलिस ने मारपीट की और महिलाओं से बदसलूकी की गई. सबसे बड़ी बात है कि एक दिन पूर्व विदाई कराकर आई दुल्हन के दरवाजे को पीटकर पुलिस ने उसे भी बाहर निकाला और घर की तलाशी ली.
इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया है. वीडियो में दिख रहा है कि, पुलिसकर्मी किस तरह से नई-नवेली दुल्हन जो डरी सहमी है, उसके सामने धक्का-मुक्की और मारपीट कर रही है. घर की महिलाएं घर के पुरुष सदस्यों के पिटाई का विरोध करते हुए सुनाई दे रही हैं. यह वीडियो 2 दिन पहले का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे नई नवेली दुल्हन अपने पति के पीछे छिपने का प्रयास कर रही है. लेकिन पुलिसकर्मियों ने इसका भी लिहाज नहीं रखा. आरोप है कि, तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने मारपीट भी की. जब पुलिस को एहसास हुआ कि, वह लोग गलत घर में घुस गए हैं, तो वहां से चलते बने. घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी डरा सहमा हुआ है. वहीं इस संबंध में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है.

Related posts

पुलिस की मौजूदगी में टेंडर के दौरान फायरिंग, एक पुलिसकर्मी समेत 2 घायल, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली !

Bihar Now

Big Breaking : सरेराह JDU(युवा) के राष्ट्रीय सचिव समेत दो लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Bihar Now

जेल के अंदर कैदी की मौत ने बक्सर में मचाया भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने रात तक सड़क को किया जाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो