Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, एक SI और 3 सिपाही घायल…

मो. अंजुम आलम, जमुई

जमुई: अवैध बालू तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव के पास बालू माफियाओं ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पत्थराव की गई। जिससे एक एसआई पंकज कुमार और तीन सिपाही घायल हो गए। उंसके बाद एसआई पंकज कुमार का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है जबकि तीन सिपाही का इलाज गिद्धौऱ में कराया गया है।

हालांकि मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि गिद्धौऱ थाना इलाके में बालू माफियाओं के द्वारा अवैध बालू की तस्करी करने की सूचना गिद्धौऱ थाना की पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस की टीम बालू माफिया को पकड़ने के लिए जा रही थी।

इसी दौरान गुगुलडीह गांव के पास बालू माफियाओं ने घेराबंदी कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ सतीश सुमन और बरहट थानाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

 

Related posts

हत्या या आत्महत्या ?

Bihar Now

शराबबंदी का सच : शराबी को पीने के लिए ग्लास न देने पर एक वृद्ध की हत्या… बदमाशों में “खाकी” का खौफ क्यों नहीं ?

Bihar Now

ठुमके पर ठांय- ठांय ! … पुलिस की मौजूदगी में अश्लील गानों पर लगे ठुमके, वीडियो वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो