Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ संजय जायसवाल…

डॉ संजय जायसवाल
डॉ संजय जायसवाल

पटना : बिहार बीजेपी के बीजेपी अध्यक्ष को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है। सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ संजय जायसवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। नित्यानंद राय के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश थी। नित्यानंद राय के बदले संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। संजय जायसवाल पिछड़े तबके से आते हैं। वे भाजपा के कोर वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य बिरादरी से हैं।

बता दें कि डॉ संजय जायसवाल लगातार तीसरी बार बेतिया से सांसद है। इनके पिता मदनमोहन जायसवाल भी बेतिया से सांसद रहे हैं।उनके निधन के बाद पार्टी ने 2009 में बेतिया से डॉ संजय जायसवाल को लोकसभा का टिकट दिया था, तब से वे लगातार सांसद है।

गौरतलब है कि पेशे से डॉक्टर संजय जायसवाल अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। बताया जाता है कि आज भी जब वे क्षेत्र में रहते हैं तो गरीबों का मुफ्त में इलाज करते हैं।…

Related posts

पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे राहुल गांधी, BPSC अभ्यर्थियों से की मुलाकात…

Bihar Now

New Winning Pokies Free No Download Required

Bihar Now

Exclusive: खौफ के साए में काम करने को मजबूर हैं निगमकर्मी, बेपरवाह दिख रहे अधिकारी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो