Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार बोर्ड आज जारी करेगा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, कैसे देखें रिजल्ट ?…

बिहार में 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित हुई 10वीं की परीक्षा के बाद करीब 16 लाख छात्रों का रिजल्ट का इंतजार रविवार (31 मार्च, 2024) को खत्म हो जाएगा।

बिहार एजुकेशन बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के आज परिणाम जारी करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम भी बताए जाएंगे। इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल का पासिंग प्रतिशत और लड़के-लड़कियों का पासिंग प्रतिशत भी बताया जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

नतीजे आने के बाद वेबसाइट थोड़ी स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट अपने मोबाइल पर मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करना होगा BIHAR10 उसके बाद स्पेस देकर रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा

Related posts

बिहार की सियासत को लेकर “PK” का बड़ा दावा, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले काफी फेरबदल होगा लिखकर रखिए …

Bihar Now

के के पाठक का नया फरमान, स्कूलों में टॉयलेट की बदहाली पर नाराज, सभी जिलों के DM को लिखा पत्र….

Bihar Now

खुटौना सीएचसी में प्रसव के दौरान रिश्वत मांगने का मामला आया सामने, प्रसव के बाद बच्चा मरा। थप्पड़ मारने और गाली देने का भी है आरोप। जांच कमिटी गठित

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो