Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

के के पाठक का नया फरमान, स्कूलों में टॉयलेट की बदहाली पर नाराज, सभी जिलों के DM को लिखा पत्र….

बिहार में जबसे शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक ने संभाली है तबसे जो लगातार हर रोज कोई न कोई नया फरमान जारी कर रहे हैं। राज्य के अंदर शायद हिओ कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन पाठक शिक्षा विभाग से जुड़ा कोई नया फरमान नहीं जारी करते हैं। इसी कड़ी में अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम को लेटर लिख नया आदेश जारी किया है।

के के पाठक ने सभी जिलों के डीएम को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि – स्कूलों के निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि वहां पर शौचालय बने हुए हैं। लेकिन,अधिकांश उपयोग के लायक नहीं है। निरीक्षण में देखा गया कि इसका मुख्य कारण साफ-सफाई का अभाव है। इतना ही नहीं शौचालयों के साथ ही साथ स्कूल में काफी गंदगी देखी गई है।

के के पाठक के तरफ से जारी इस लेटर में कहा गया है कि- स्कूलों में साफ़ – सफाई को लेकर जिला और प्रखंड स्तर पर एजेंसी भी तय कर दी गई है। केके पाठक ने अपने पत्र में जिलाधिकारी को स्पष्ट रुपए खर्च करने को लिखा है। खर्च के मद को विस्तृत जानकारी दी गई है।चिट्ठी में कहा गया है कि खनन सेस के अंतर्गत खान एवं भूतत्व विभाग के द्वारा जिलों को दी जाती है।

Related posts

मुंगेर के चुनावी महामुकाबला में कौन किसको देगा मात ?… जनसंपर्क अभियान में जुटे प्रत्याशी …

Bihar Now

मरीन ड्राइव पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, दोस्त पर धक्का देने का आरोप …

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में 9 लाख की लूट, घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हुए अपराधी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो