Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

33 वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन, IPRD के विजेता दो खिलाड़ियों को डायरेक्टर अमित कुमार ने दी शुभकामनाएं….

33वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 07.082023 से 14.08 2023 तक सिवान के दिग्गविजय सिंह शूटिंग रेज, चनैर, सिवान तथा कल्याण बिगहा इंडोर शूटिंग रेंज, हरनीत, नालन्दा में किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना से निशानबाजी खेल के दो खिलाड़ी 1. रंजीत कुमार भारती एवं  प्रवीण कुमार उच्चवर्गीय लिपिकों ने भी भाग लिया।

रंजीत कुमार भारती ने उक्त प्रतियोगिता के 50 मीटर 22 प्रोन पोजिसन एवं 25 मीटर स्टान्डेड पिस्टल में एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं एक कास्य पदक प्राप्त किया।वहीं प्रवीण कुमार ने 50 मीटर 22 प्रोन पोजिसन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना के निदेशक अमीत कुमार, भा०प्र०से० ने बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विभाग के उप सचिव  संजय कृष्ण एवं विशेष कार्य पदाधिकारी iPRD विकास कुमार ने भी विजेता खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।

Related posts

Bingo Gratis Con Google Pay

Bihar Now

एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

Bihar Now

KIIT प्लेसमेंट 2023- छात्रों को मिला 62 लाख रुपये का जॉब ऑफर, औसत वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो