Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल…

दरभंगा श्यामा माई मंदिर के पुजारी ने महिला को बुरी तरह पीटा.. यह मंदिर दरभंगा का प्रसिद्ध मंदिर है। वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र राय ने कहां की किसी भी महिला के साथ ऐसा सलूक करना कदापि उचित नहीं है तत्काल आरोपी पुजारी को काम से अलग कर दिया गया है। दरभंगा राज परिसर में अवस्थित प्रसिद्ध मां श्यामा मंदिर के द्वार पर मंदिर के ही पुजारी ने एक महिला भक्तों की बाल पकड़कर पिटाई कर दी पिटाई का वीडियो किसी ने बना लिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुजारी की करतूत सामने आने के साथ है मंदिर प्रबंधक ने पिटाई करने वाले पुजारी को तत्काल काम से अलग कर दिया है हालांकि महिला कि अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि घटना 2 दिन पहले की है पीड़ित महिला मंदिर के सिरी के रास्ते अंदर जाकर मां श्यामा माई की पूजा करने की जीत पर अडी थी। लेकिन कोरोना गाइडलाइन के कारण मंदिर का द्वार आम लोगों के लिए बंद था महिला मंदिर के अंदर जा कर पूजा करने के लिए जबरदस्ती गेट को खोलने का प्रयास कर रही थी। जिस कारण मंदिर के पुजारी ने अपना आपा खो दिया और महिला भक्तों को सरेआम बाल पकड़कर सिर को इधर-उधर मोरा बल्कि महिला की पिटाई भी कर दी।

महिला को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र राय ने कहा कि किसी भी महिला के साथ ऐसा सलूक करना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच अब मंदिर कि कमेटी करेगी।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Bihar Now

“बिहार गौरव सम्मान” से नवाजे गए सुप्रसिद्ध समाजसेवी अजय सिंह…. दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय अखबार के कार्यक्रम में मिला सम्मान…

Bihar Now

मिथिला में मना भव्य दीपोत्सव, ग्यारह हजार एक दीपकों से सजाया गया त्रिवेणी संगम तट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो