Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद… RJD नेता सुनील राय का अपहरण, स्कार्पियो से उठा ले गए अपराधी…

बिहार में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां पर सत्ता में काबिज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामला छपरा जिले का है.

मंगलवार सुबह-सुबह आजरेडी नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया गया. सुनील राय की किडनैपिंग का खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद हुआ. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश सफेद कार से आए और सुनील को उठाकर ले गए.

किडनैपिंग की यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा गांव की है. मुफस्सिल क्षेत्र में सुनील राय आरजेडी के लोकप्रिय नेता हैं. वह अपने क्षेत्र से पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं. उनके अपहरण की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम सुनील राय की तलाश में जुटी है. हालांकि अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस टीम उस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिसमें बदमाश सुनील राय को ले जाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.
सुनील राय के परिजनों ने बताया कि घटना का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, उसको हम लोगों ने भी देखा है. सीसीटीवी फुटजे में दिखाई दे रहा है कि कैसे बदमाश हथियार के बल पर उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द सुनील राय को सकुशल घर वापस लाए.

वहीं पुलिस का कहना है कि फुटेज में पांच से छह बदमाश दिखाई पड़ रहे हैं. वो लोग स्कॉपियो गाड़ी में बैठाकर सुनील को ले गए हैं. स्कॉपियो का नंबर निकाला जा रहा है. नंबर के आधार पर अपराधियों की पहचान की जाएगी. सुनील की तलाश में एक स्पेशल टीम लगी हुई है.

Related posts

बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता एवं जीतेन्द्र कुमार राय ने “सुनवाई कार्यक्रम” में लोगों की सुनीं समस्याएं …

Bihar Now

दरभंगा कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर गिरफ्तार, अन्य केस की सुनवाई के दौरान हुई गिरफ्तारी, 32 साल पहले के मर्डर केस का है मामला…

Bihar Now

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो