Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में गरजे अमित शाह… छठ मैया से शाह ने की प्रार्थना, बिहार जंगलराज और‌ पलटूराम से मुक्त हो …

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार (05 नवंबर) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे. मुजफ्फरपुर के पताही हवाईअड्डा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह बिहार की महागठबंधन सरकार  पर खूब गरजे.

अमित शाह ने कहा कि इंडी अलायंस का एक ही एजेंडा है नरेंद्र मोदी  का विरोध करना. भ्रष्टाचार करने वालों के साथ नीतीश कुमार सत्ता का राज भोग रहे हैं. आज लालू की गोद में बैठे हैं. तय आपको करना है कि 2जी घोटाला करने वाला इंडी अलायंस चाहिए या 5जी देने वाली मोदी सरकार.

आज मैं जब उत्तर बिहार में आया हूं तब 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी की झोली में डाल दीजिए. 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनानी है. क्योंकि आपने जब-जब आशीर्वाद दिया एक पलटू राम (नीतीश कुमार) ने जनादेश का द्रोह किया. लोगों से अमित शाह ने सवाल पूछा कि आपने लालू के जंगलराज के खिलाफ वोट दिया था कि नहीं दिया था?

ये पलटूराम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार के जनादेश का द्रोह किया. बिहार में जंगलराज की भेंट चढ़ाने का काम नीतीश कुमार ने किया है.

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी 20 का आयोजन हुआ. दिल्ली घोषणा पत्र को सभी देशों ने सर्वसम्मति के साथ स्वीकार कर नरेंद्र मोदी का सम्मान किया है. गृह मंत्री ने सभा में आए लोगों से कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं है? 370 हटना चाहिए था या नहीं?

कई लोगों ने विरोध किया था. कहा था खून की नदियां बहेंगी. लालू यादव का नाम लेते हुए कहा कि खून की नदियां छोड़ो किसी की हिम्मत नहीं हुई कंकड़ चलाने की. नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके सबको सीधा करने का काम किया. चांद पर तिरंगा फहराया. नया संसद भवन बना. महिलाओं को आरक्षण दिया.

कार्यक्रम के दौरान नीतीश-लालू पर अमित शाह ने जमकर हमला किया. अमित शाह ने कहा, “नीतीश बाबू प्रधानमंत्री छोड़ दो, इंडिया गठबंधन ने संयोजक नहीं बनाया. मैंने पहले भी कहा था कि तेल-पानी एक नहीं हो सकता है.

आगे-आगे देखिए लालू यादव क्या करते हैं. आप हर रोज छटपटा रहे हैं. लालू जी से निकलना तो है लेकिन रास्ता नहीं बना है इसलिए कांग्रेस पर भी भड़ास निकालते हैं.”

Related posts

शर्मनाक !… बिहार में पत्रकारों के साथ जिला प्रशासन की बदसलूकी, खबर संकलन के दौरान पुलिस ने पत्रकार पर उठाई हाथ, मूकदर्शक बने रहे मौजूद आलाधिकारी… मोबाइल छीनकर वीडियो को पुलिस ने किया डिलीट ?

Bihar Now

जब भूख से बिलखती माँ के आंसुओं को समेटने आ पहुंचे विधायक अजय चौधरी… !

Bihar Now

शर्मसार हुआ समाज ! … मुंगेर में एक बच्ची से रेप के बाद निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो