Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में जेल में बंद पति से मिलने के बाद सदमे से गर्भवती पत्नी की मौत

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में गर्भवती महिला की जिद उस पर ही भारी पड़ गई। जेल में बंद पति से मिलने के बाद पत्नी को ऐसा सदमा लगा कि कुछ ही समय के बाद उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला भागलपुर केंद्रीय कारागार का है। घोघा के जानीडीह निवासी गुड्डू यादव की पत्नी पल्लवी कुमारी (26) जेल में बंद अपने पति से मिलने मंगलवार को पहुंची थी।

बच्चे को जन्म देने से पहले वह एक बार पति से मिलना चाहती थी। पति के जेल जाने के बाद से ही वह परेशान रहती थी। ससुराल वाले गर्भवती पल्लवी को जेल में पति से मुलाकात करवाने इस पक्ष में नहीं थे, लेकिन उसकी जिद के सामने सबको झुकना पड़ा।मंगलवार को पल्लवी अपने पति से मिलने जेल पहुंची थी। पति से मिलकर वह मुलाकाती खिड़की से हटी ही थी कि वह जमीन पर गिर गई।

आनन फानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक पल्लवी के परिजनों के मुताबिक गुड्डू हत्या के प्रयास के आरोप में करीब सात माह से जेल में बंद है। गुड्डू और पल्लवी की शादी दो साल पहले हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पल्लवी की हर्ट अटैक से मौत हो गई।

Related posts

JDU विधायक ने दी तीनों लोक के मालिक ‘महादेव’ को धमकी… जेडीयू विधायक के फिसले जुबान !…

Bihar Now

चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया पार्टी से इस्तीफा…

Bihar Now

तेजस्वी यादव के तीखे सवालों से बेचैन हैं नीतीश कुमार… तेजस्वी यादव “तीर” की वार से नहीं होने वाले हैं बेचैन व अधिर क्योंकि तेजस्वी हैं बिहार के तकदीर व तस्वीर – RJD…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो