Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहार

बिहार में बेखौफ बदमाश !.. युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की है….

दरअसल, रविवार की सुबह पटेल नगर मोहल्ले में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी राकेश कुमार के बेटे अमन राज के रूप में हुई है। आनन फानन में घायल अमन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है…

Related posts

Highest Paying Pokies With Bonus

Bihar Now

सुनिए, मुख्यमंत्री जी !… DMCH में होती है “सांसों” की कीमत की मांग ?… Dr U. C. Jha को सस्पेंड कीजिए मुख्यमंत्री जी, सरकार से मृतक के परिजन की गुहार !…

Bihar Now

लखनऊ में चलती बस में लगी आग, 2 बच्चे समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दिल्ली से बिहार आ रही थी बस, बस से कूदकर भाग गए ड्राइवर और कंडक्टर …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो