Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में मॉनसून की दस्तक !… पटना में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत…

बिहार के मौसम में अब बदलाव होना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक बिहार में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव नहीं है… लेकिन आज बिहार में पटना समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है … पटना समेत कई जिलों में बारिश हो रही है …

पटना में झमाझम बारिश के साथ मौसम काफी सुहाना हो गया है …  लोगों को बारिश का काफी इंतजार था, लोग ऊमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे.. फिलहाल, पटना में हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है …

लेकिन, कल मंगलवार को यहां पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश तो हुई है। लेकिन, इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं उमस भरी गर्मी पड़ रहे जिलों में भी आज लोग हल्की बारिश से राहत मिल सकेगी। इस दौरान ज्यादातर जिलों का तापमान 35 डिग्री के करीब बना रहेगा./

बिहार के आज 26 जून को अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक सभी जिलों में हल्की बारिश होगी। धीरे- धीरे मॉनसून यहां एक्टिव हो रहा है। वहीं आज पूर्वी चंपारण सहित सीतामढ़ी में भारी बारिश होने की संभावना है। जिससे लू और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

विभाग के अनुसार गोपालगंज,सुपौल, मधुबनी में भी भारी बारिश पड़ने के आसार हैं। जिसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बिहार के कई जिलों में आज मौसम अच्छा रहेगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार 19 जिलों में मेघगर्जन, व्रजपात और तेज हवा चलेगी। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश पड़ने की उम्मीद है।

Related posts

Breaking: Unlock -4 की गाइडलाइंस जारी, क्या क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद !… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

पटना में फिर बहा लहू, चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या, देर रात हुई वारदात…

Bihar Now

सहरसा में भी भारत बंद का दिखा असर, सहरसा मधेपुरा मुख्य सड़क सहित NH 107 जाम कर किया विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो