Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में 5 जिलों के SP, 3 के DM बदले, दरभंगा ग्रामीण एसपी बनीं काम्या मिश्रा…

बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद तबादले का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने 5 जिलों के एसपी समेत 8 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। वहीं, 3 जिलों में नए डीएम और 11 नए जिलों में सहायक डीएम भी बनाए गए हैं।

खगड़िया, वैशाली, अरवल, किशनगंज और दरभंगा ग्रामीण में नए एसपी की पोस्टिंग की गई है। जहानाबाद, कटिहार और सीतामढ़ी के डीएम भी बदले गए हैं।

गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण हरकिशोर राय को वैशाली एसपी बनाया गया है। समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है।

आईपीएस काम्या मिश्रा को दरभंगा ग्रामीण एसपी रूप में तैनात किया गया है। जबकि, खगड़िया एसपी सागर कुमार को किशनगंज पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजेंद्र कुमार भील को अरवल का एसपी नियुक्त किया गया है।

Related posts

मनमोहक तस्वीर ने बयां की DGP की “आम”जन के प्रति सेवा व समर्पन का भाव …

Bihar Now

नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली…

Bihar Now

नीतीश के “सांसद” की गुंडागर्दी !… पत्रकारों के साथ मार-पीट व गाली गलौच… पुलिस की चुप्पी, सत्ता का दबाव ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो