Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की हालत गंभीर,पटना के CURI हाॅस्पीटल के ICU में कराया गया भर्ती…

बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां कांग्रेस के वरिष्ठ, कद्दावर नेता सदानंद सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है… बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह को पटना के CURI हाॅस्पीटल के ICU में भर्ती कराया गया है..

बता दें कि सदानंद सिंह की गिनती बिहार के सबसे अनुभवी कांग्रेसी नेताओं में होती है. वह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से 12 बार चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें से 9 बार जीत दर्ज की है. उनके नाम सबसे ज्यादा बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. साल 2015 में वह कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी सीट बचाने में सफल रहे थे.

साल 1969 में सदानंद सिंह पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे. हालांकि 1985 में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. सदानंद को 1990 और 1995 के चुनाव में जनता दल और 2005 में जेडीयू प्रत्याशी के सामने हार का सामना करना पड़ा था.

सदानंद सिंह 1990 से 93 तक जिला कांग्रेस कमेटी, भागलपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं. वह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी रहे हैं. वह करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं.

कहलगांव में कांग्रेस को 1985,1990 और 1995 के चुनाव में लगातार शिकस्त मिली थी. लेकिन साल 2000 में कांग्रेस की एक बार फिर यहां पर वापसी होती है. कांग्रेस के सदानंद सिंह ने 2000 और 2005 के चुनाव में जीत हासिल की. वह 9 मार्च 2000 से 28 जून 2005 तक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे. लेकिन 2005 के ही उपचुनाव में उन्हें जेडीयू के अजय कुमार मंडल से शिकस्त मिली

Related posts

New Westminster Nz Casino

Bihar Now

अवकाश में रहते हुए भी थानाध्यक्ष ने ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई पार्वती की मूर्ति को करवाया बरामद..

Bihar Now

Profitable Pokies With Welcome Bonus Machine Tips

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो