Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार होगा राम मय, माफियाओं और अपराधियों का होगा सफाया – रवि किशन…

मुजफरपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे BJP के सांसद और भोजपुरी फिल्म के स्टार रवि किशन ने कहा पूरा देश राम मय हो गया है अब बिहार की बारी है। बिहार भी अब जल्द राममय होगा।शहर के माड़ीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकार के सवाल पर रवि किशन ने कहा नई सरकार बन गई है और अब बिहार में भी विकास के कार्य में गति आएगी।

इस दौरान में रवि किशन को देखने के लिए भारी संख्या मे लोग जुटे हुए रहे। और हर ओर लोग की भीड़ भी उमड़ी हुई रही।इस दौरान में रवि किशन ने कहा कि बिहार सरकार अब और भी बढ़कर के काम करेगी। इसलिए अब बिहार भी राम मय होने जा रहा है। रवि किशन ने कहा की बिहार से अपराधियो और माफिया का सफाया होगा। और इस दिशा में लगातार काम होंगे।

रवि किशन ने इस दौरान में खूब गरजते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर जिला में आते हुए मुझे बहुत खुशी मिल रहा है।यह क्षेत्र भी भोजपुरी से जुड़ा हुआ है और इसलिए यहां पर आना बहुत ही बढ़िया लग रहा है। यूपी में माफिया राज के समाप्त होने के बाद बिहार में भी अब माफियाओं को भी बिहार से हटाने की दिशा में काम किया जायेगा।

*

Related posts

टेरर फंडिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन, आरोपी आनंद पासवान को किया गिरफ्तार…

Bihar Now

कोशी में डूबने से दो बालक की मौत …

Bihar Now

Free Online Pokies Casino

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो