Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

बीजेपी दफ्तर में बैठकर जाम छलकाते जिलाध्यक्ष, वीडियो वायरल, ‘सु’शासन राज में ये कैसी शराबबंदी ?…

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के तमाम दावों के बीच जो तस्वीरें सामने आई है, वो शराबबंदी की हकीकत को बयां करने के लिए काफी है… ये तस्वीर बिहार सरकार में मौजूद सहयोगी दल बीजेपी के जिला पार्टी कार्यालय की है.. वायरल वीडियो के मुताबिक, मधुबनी के झंझारपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय में बैठकर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं…

मामला मधुबनी जिले का है. दरअसल मधुबनी जिले को बीजेपी ने संगठन के ख्याल से दो सांगठनिक जिले में बांट रखा है. मधुबनी औऱ झंझारपुर. बीजेपी के झंझारपुर जिला अध्यक्ष सियाराम साह का जाम छलकाने का वीडियो वायरल हो चुका है. शराब की बोतल, सिगरेट के कश औऱ नमकीन चखने के साथ बीजेपी के जिलाध्यक्ष सियाराम साह. बैकग्राउंड बता रहा है कि ये वीडियो बीजेपी के जिला कार्यालय की है. ..

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें जिलाध्यक्ष सियाराम साह के साथ दो औऱ लोग बैठ कर जाम का मजा ले रहे हैं. वैसे जिलाध्यक्ष के साथ जाम की पार्टी कर रहे लोगों का चेहरा वीडियो में क्लीयर नहीं है लेकिन बीजेपी के जिलाध्यक्ष क्लीयर दिख रहे हैं. वीडियो में जिलाध्यक्ष सियाराम साह सिगरेट के कश लगाते दिख रहे हैं. उनके सामने टेबल पर शराब की बोतल है. बगल में पानी का बोतल औऱ टेबल पर रखे ग्लासों में शराब का पैग. नमकीन चखना भी साथ में टेबल पर परोसा गया है.

मीडिया ने बीजेपी के जिलाध्यक्ष सियाराम साह से जब इस मसले पर बात की तो उन्होंने इसे अपने खिलाफ षडंयंत्र करार दिया. सियाराम साह ने कहा कि उनके विरोधी उन्हें फंसाने की चाल चल रहे हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये वीडियो किसी औऱ आदमी का है जिसके चेहरे को हटा कर उनका चेहरा फिट कर दिया गया है. ये वीडियो एडिटिंग का कारनामा है. उन्होंने जिंदगी में कभी शराब को हाथ नहीं लगाया.

जाम छलकाने का ऐसा वीडियो किसी आम आदमी का होता तो पुलिस उसके घऱ तक को जब्त कर चुकी होती लेकिन मामला बीजेपी के जिलाध्यक्ष का है. लिहाजा कार्रवाई हो रही है. झंझारपुर के एसडीपीओ आनंद ने मीडिया को बताया कि इस वायरल वीडियो की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. झंझारपुर के थानेदार को वीडियो की सत्यता की जांच के साथ साथ ये भी पता लगाने को कहा गया है कि वीडियो में जिनका चेहरा नहीं दिख रहा है वे कौन हैं. उनकी पहचान की जाये.

इस वायरल वीडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है.. ये वीडियो बीजेपी के जिला कार्यालय का है या नहीं इसकी भी जांच की जाये. बीजेपी ऑफिस के केयर टेकर से भी पूछताछ के आदेश दिये गये है. जैसे ही वीडियो की सत्यता की पुष्टि होगी वैसे ही कार्रवाई की जायेगी.

आलोक कुमार, बिहार नाउ, मधुबनी

Related posts

जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री संतोष मांझी के सरकारी आवास में लगी आग, शॉट सर्किट की वजह से लगी आग…

Bihar Now

MLC सुनील सिंह की मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक..

Bihar Now

Best Payout Casino New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो